विद्यालय के वार्षिक उत्सव , विकास कार्य के 27 लाख की लागत विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण
रोशन सिंह@उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरीगारका में आयोजित विद्यालय के वार्षिक उत्सव और भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शास. पूर्व माध्यमिक शाला बोरीगारका में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे और इसके साथ ही गांव के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम भी किया गया । विद्यालय में नवनिर्मित विद्या की देवी माता सरस्वती की मूर्ति का अनावरण ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से संपन्न हुआ इसके पश्चात विद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे जहां बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंचासीन मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया । मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू का स्वागत गांव की सरपंच , गुंजेश्वरि शत्रुघ्न साहू ने किया । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव , अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर , जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद सभापति राकेश हिरवानी सरपँच कोकड़ी प्रमिला साहू,दिलीप साहू,वामन साहू, घनस्याम गजपाल, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सरपंचगण व जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू ने विद्यालय की आवश्यकताओं और ग्रामीणों की कई मांगों को मंच से ही पूरा कर दिया ।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गांव गरीब और किसान के लिए अपनी सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।
