रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिये अच्छी खबर है। रायपुर एम्स अस्पताल से आज कोविड-19 के 6 पुरूष रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज किये गए सभी मरीज दुर्ग जिले से है। कल भी दुर्ग से एक मरीज ठीक होकर घर लौटे थे। वर्तमान में, AIIMS रायपुर में COVID 19 उपचार के लियेे 10 मरीज हैं। सभी स्थिर हालत में हैं। प्रो डॉ. नितिन एम नागरकर निदेशक एम्स रायपुर ने सभी डिस्चार्ज मरीजों को अगले 14 दिनों तक क्वारेन्टीन में रहने की सलाह दी है।
गौरतलब हो कि राज्य में अब तक कोरोना की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य महकमे के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 24 हजार 506 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है, इनमें से 23326 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है. फिलहाल 1121 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

