दुर्ग. कादंबरी नगर दुर्ग वार्ड 17 के समीप बाईपास रोड पर रविवार की सुबह 500 और 200 के नोट रास्ते पर पड़े मिले है जिसमें 500 के नोट एवं दोषों के दो नोट हैं । कुल ₹4900 प्राप्त हुए हैं पड़े हुए नोट देखे जाने पर मोहल्ले वालों में दहशत है। क्योंकि अभी लोगों में करोना संक्रमण का भय बना हुआ है। फिलहाल मोहल्ले वासियों ने अपनी सूझबूझ से तत्काल इस बात की सूचना वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर को दी जिस पर पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने तत्काल मोहन नगर थाने को घटना की जानकारी दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी नोटों को सैनिटाइज कर उसे पॉलिथीन में रखा है।
नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने इस संबंध में कहा कि लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी व्यक्ति के नोट गिर गए हैं। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति अपनी पहचान के साथ थाने में संपर्क कर सकता है।
