छात्र-छात्राओं ने प्रधानपाठक पर बेड टच एवं मारपीट करने का लगाया आरोप

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के ग्राम कोपरा के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला कोपरा के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओ ने प्रधान पाठक के ऊपर बेड टच और मारपीट का आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर जांच करने उच्च अधिकारी स्कूल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से प्रधानपाठक को हटाने की मांग किया है। छात्रों ने बताया कि प्रधानपाठक स्कूल में गुटखा खाकर पढ़ाते है। जिससे गुटखा के छीटे उनके चेहरे पर छिटककर आता है। जिसके चलते क्लास रूम में परेशानी होती है वही छात्राओ ने कहा कि सर हमे गलत नियत से बेट टच करते है और पीठ को सहलाते हैं। उच्चअधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मामले को लेकर प्रधान पाठक ने कहा कि बच्चो की शिकायत पर तीन दिनों तक उच्चस्तरीय जांच समिति द्वारा जांच किया गया। सभी बच्चों से लिखित में जानकारी ली गई है। साथ ही शाला विकास समिति और पालकों से भी बयान लिया गया है। मैं माउथफ्रेशनर के लिये लौंग इलाइची मुंह मे रखता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *