तहसील स्तरीय पेंशनर सम्मेलन 17को

देवरीबंगला / नर्मदाधाम सुरसुली में तहसील स्तरीय पेंशनर सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर को 11:00 बजे किया गया है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज जिला बालोद के अध्यक्ष टी आर महमल्ला करेंगे। सम्मेलन में एच एल दिल्लीवार, टामनसिंह पवार, स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक चंद्रदर्शन ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, सरपंच ऐवनी साहू, अमरलाल भूआर्य, तथा डोमेश्वरी मंडावी होंगे। उक्त जानकारी डौंडीलोहारा अध्यक्ष सियाराम शारवां, एवं मारी देवरी के अध्यक्ष शारदाप्रसाद शर्मा ने दी। सम्मेलन में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों का सम्मान तथा नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *