मंत्री से मिलने गए राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन प्रबंधन ने काटा आक्रोश विरोध प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अधीन हथकरघा राजेंद्र नगर कार्यालय में कार्यरत कलेक्टर दर के डेढ़ सौ कर्मचारियों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को विभागीय अधिकारियों द्वारा न भेजे जाने से नाराज अनियमित कर्मचारियों ने विभागीय मंत्री माननीय श्री रूद्र कुमार गुरु से मिलने उनके कार्यालय में गए तथा मंत्रालय में श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मंत्री से मिलने गए कर्मचारियों से नाराज प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों का 1 दिन का अनुपस्थिति लगाकर वेतन काटने का आदेश कर दिया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं हथकरघा सहकारी संघ के अनियमित कर्मचारी संघ अध्यक्ष उपेंद्र मार्कंडेय ने बताया है कि अनियमित कर्मचारियों की जानकारी हथकरघा के महाप्रबंधक अब्दुल अयाज खान एवं कपड़ा प्रभारी शैलेंद्र खटकी के द्वारा न भेजे से नाराज अनियमित कर्मचारियों ने मंत्रालय ने श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पुनः मंत्री हथकरघा उद्योग से मिलने जाकर उनसे शिकायत की बकाला मंत्री महोदय ने स्वयं दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी उपस्थिति मान्य की जाए। उसके बाद भी जब तक मंत्री महोदय से लिखित में नहीं आएगा उपस्थिति मान्य नहीं करने पर उक्त अधिकारी अड़े रहे। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ राज्य में अफसरशाही लोकतंत्र पर भारी हो गया है। हथकरघा के अनियमित कर्मचारियों जो कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक प्राप्त कर हैं, उन्हें रेजा कुली संबोधित कर नाम न भेजने पर अधिकारी अड़े हुए हैं। अभी 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती आने वाला है।जिसमें बाबा का सिद्धांत *मनखे मनखे एक समान* के विपरीत मानव में भेद अधिकारी लोग कर रहे हैं। इनके प्रदर्शन का समर्थन संघ के महामंत्री उमेश मुदलियार, अनियमित कर्मचारी संघ अध्यक्ष रवि गढ़पाले, प्रदेश अध्यक्ष अनियमित कर्मचारी संघ, संदीप द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष प्रेरक संघ, सौरभ मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष स्वच्छ भारत मिशन, नीलू ओंगरे प्रदेश अध्यक्ष रसोईया संघ आदि ने करते हुए, सभा को संबोधित कर इस घटना की निंदा की है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। प्रदर्शन का नेतृत्व मुनीत राम साहू, अश्वनी देवांगन, अशोक कोसरे, देवेंद्र खंडेलवाल आशा चातरे, आदि ने किया तथा प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिसंबर गुरुवार की उपस्थिति मान्य नहीं की गई, तो पुनः आज 16 दिसंबर शुक्रवार को माननीय श्री रुद्र कुमार गुरु मंत्री से भेंट मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *