*बेमेतरा(सुनील नामदेव)आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधान सभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति मर्यादित – चंदनु में वृहद रूप से किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, समारोह के मुख्यअतिथि के रूप में मा.गुरुदयाल बंजारे जी,संसदीय सचिव शामिल हुए। मुख्यअतिथि के हाथों किसान भाइयों का सम्मान किया गया,सम्मानित होने वाले किसानों में गणेश साहू, दशरथ ध्रुव, कलीराम यादव, फगुवा पाल, परसराम ध्रुव, सियाराम यदु, बिसहत साहू, लेखराम साहू, दर्शन बांधे, बनरझिया गायकवाड़, करणदास बंजारे, भागवत पाल, मदन मिर्झा, अशोक चतुर्वेदी, टीकू पाल, देवसिंह चतुर्वेदी, भागबली साहू, चंदन सिंह व भोलाराम आदि प्रमुख लोगो को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर जनपद पंचायत बेमेतरा के अध्यक्ष श्रीमति रेवती हीरेन्द्र साहू, जनपद सदस्य राजेश साहू, विनोद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी व देवेंद्र साहू, खोमराम साहू, प्यारेलाल साहू, तुलसीराम बांधे, जीतन बंजारे, छोटेलाल साहू, मोहन बंजारे, मोहन भारती व डोमन लाल साहू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे.
सेवा सहकारी समिति चंदनू में किसान सम्मान एवं किसान सम्मेलन संपन्न हुआ*
