पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के उपाध्यक्ष श्रीमती उषा साहू के ससुर एवं न्याय प्रकोष्ठ के सचिव अर्जुन साहू के पिताजी स्व. चन्द्रिका प्रसाद साहू के दशगात्र कार्यक्रम मे समाज के पदाधिकारी सम्मलित होकर जीवआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर ज़िला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि चन्द्रिका प्रसाद साहू के चार पुत्री व एक पुत्र की जिम्मेदारी को भली भांति निर्वहन किया। परिवार के मुखिया होने के नाते बच्चों को संस्कार एवं समाज मे काम करने हेतु प्रेरित किया। अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संग पाटन व अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज मंडी दुर्ग ने कहा कि अर्जुन साहू ने स्थानीय साहू समाज बेन्द्री मे दो कार्यकाल छ: वर्षो तक अध्यक्ष के रूप मे कार्य किया और परिक्षेत्र मे भी आज लगातार सेवा प्रदान कर रहे हैं । चन्द्रीका प्रसाद साहू सहज, सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के घनी थे। वह एक सामान्य सदस्य के रूप मे समाज मे सहयोग किया करते थे। कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि इस परिवार से परिवारिक रिश्ता होने के नाते शुरू से बहुत वर्षो से यहाँ आना होता था। चन्द्रिका प्रसाद साहू बड़े भैय्या के रूप मे मेरा मार्गदर्शन करते थे। खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन ने उपस्थित स्वजन, परिजन एवं पदाधिकारियों को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर ब्रम्हलीन आत्मा को शांति व परिवार के सदस्यों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना किया। उक्त दशगात्र कार्यक्रम में अर्जुन साहू द्वारा सामाजिक नियमों का पालन करते हुए शांतिभोज में सादा भोजन कराया गया । इस अवसर पर दिलीप साहू कोषाध्यक्ष ज़िला साहू संघ दुर्ग, हर्षा चंद्राकर सदस्य ज़िला पंचायत दुर्ग, लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, डेहर लाल साहू सलाहकार अरसनारा परिक्षेत्र, हरिशंकर साहू अध्यक्ष अरसनारा परिक्षेत्र, किशन हिरवानी मिडीया प्रभारी, कौशल साहू उपाध्यक्ष अरसनारा परिक्षेत्र, कल्याण साहू अध्यक्ष झीठ परिक्षेत्र, टेसराम साहू अध्यक्ष बेल्हारी परिक्षेत्र, कमलेश्वरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन,विमला साहू सहसचिव तहसील साहू संघ पाटन,जागेश्वरी साहू,रुपेश्वरी साहू तहसील कार्यकारिणी, पुनाराम साहू अध्यक्ष अरसनारा, दिनेश साहू अध्यक्ष करसा, श्यामलाल साहू पूर्व कोषाध्यक्ष, मणिराम साहू, लोकेश्वर साहू सरपंच घुघवा, देवेंद्र साहू सरपंच करसा,विष्णु साहू पूर्व अध्यक्ष लोहरसी, रामलाल साहू पूर्व अध्यक्ष ढौर सहित परिजनपरिवार के नाम अर्जुन साहू ,उषा साहू, आत्मा साहू, तुकाराम साहू, मंथीर साहू, मिश्री साहू, श्यामसुंदर साहू, मनोहर साहू, नंदू साहू, सुंदर साहू, मोहन साहू व ग्रामीणजनों की उपस्थिति रहा।

ग्राम कौही के तहसील साहू संघ पाटन के सयुक्त सचिव मूलचंद साहू के माता जी स्वर्गवास उपरांत आज नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू दुर्ग, अश्वनी साहू प्रदेश प्रतिनिधि, दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, लालेश्वर साहू कार्यकारी अध्यक्ष, दिलीप साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, खेमलाल साहू महासचिव, टेसराम साहू अध्यक्ष बेल्हारी परिक्षेत्री, योगेश्वर साहू जी कौहि ने उपस्थिति प्रदान कर श्रद्धांजलि अर्पित किए l उक्त अवसर पर पूरे परिवार के साथ मिलकर दुख बांटने का काम समाजिक पदाधिकारियो ने किए l
