भिलाई। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा जे पी मेश्राम एवं खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डा आशीष शर्मा के मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य सेवाओं के अतंर्गत एक बडी उपलब्धि मिली है। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि नेत्र सहायक अधिकारी जे कौर विरदी ने हाई स्कूल स्कूल सोमनी विकास खंड के सोमनी हेल्थ एंड वेलेंस सेंटर की हायर सेकंडरी स्कूल की कक्षा नवमी की छात्रा कु राधिका पिता स्व राजेंद्र वर्मा उम्र 14 वर्ष जिसको जन्म जात मोतियाबिंद था उसको चिंहित किया जिला चिकित्सालय दुर्ग मे भर्ती कराकर इसका सफल आप्रेशन नेत्र सर्जन डा कल्पना जेफ और उनकी सहयोगी टीम ने किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि इस छात्र का चिंहाकंन कक्षा 6 वी के दौरान नेत्र सहायक अधिकारी जे कौर विरदी ने स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान कर लिया था चूंकि 3 साल कोविड मे गुजर गये एवं लडकी के पिता भी नही है उसकी मां और जन्मजात मोतियाबिंद से पीडित छात्र हिम्मत नही जुटा पा रही थी। उसको नेत्र सहायक अधिकारी जे कौर विरदी ,स्कूल के शिक्षकों, सोमनी के स्वास्थ्य संयोजक व मितानीनो ने बार बार काउसिंल करके उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया एवं जिला के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा कल्पना जेफ ,नोडल अधिकारी नेत्र डा संगीता भाटिया ओर सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी जे कौर विरदी, अजय नायक , दुर्गा सिंहा , एम आर शेख, माया लहरे ,शत्रुघ्न सिंहा , भावना देवांगन, विक्की सोनी ,अरूण सिंह संजय यादव ,राज डगर की टीम ने सफल आपरेशन किया है। नेत्र सहायक जे कौर विरदी ने बताया कि जन्मजात मोतियाबिंद मे आंखो की रोशनी धीरे धीरे खत्म हो जाती है एवं व्यक्ति अंधेपन का शिकार हो जाता है। आपरेशन ही विकल्प है इस आपरेशन से छात्र को पुनः देखने की रोशनी मिली है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई के प्रभारी चिकित्सक डा भुनेश्वर कठौतिया ने बताया कि सरकारी तंत्र पर विश्वास बढा है मोतियाबिंद आपरेशन जिले मे सफल हो रहे है स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम मे स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल टीकाकरण, नेत्र जांच,कुपोषण की जांच,चर्मरोग की जांच ,कार्डियक जांच शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करती है विभाग के लिए ए बडी उपलब्धि है ।
जन्म जात मोतियाबिंद से ग्रसित का जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुआ सफल ऑपरेशन
