*धमधा-(सुनील नामदेव)- साजा विधानसभा क्षेत्र के नगरपंचायत धमधा में 23 दिसंबर से 1जनवरी तक रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रखा गया है…जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी जी के शिष्य परमपूज्य गुरूजी ब्रम्हचारी ज्योर्तिमयानन्द जी महराज के सानिध्य मे यह यज्ञ एवं भागवत कथा सम्पन्न होगा,26 दिसंबर को नवनियुक्त जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महराज श्री का पुण्य आगमन धमधा मे होगा जो की रात्रि विश्राम पश्चात 27 दिसंबर को प्रवचन. दीक्षा. धर्मउपदेश के बाद धमधा नगर से प्रस्थान करेंगे धमधा नगर के इतिहास का सबसे बड़ा पुण्य आयोजन जिसमे प्रतिदिन लाखो श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी. प्रतिदिन भोजन भंडारा का आयोजन सहित मेला और अनुष्ठान होंगे…कार्यक्रम स्थल खेल मैदान धमधा में होगा…आप सभी भक्तजन इस पुण्य कार्य मे सादर आमंत्रित है,”ज्योतिर्मयानंद ब्रह्मचारी जी महराज”
धमधा नगर में 23 से 1 जनवरी तक रूद्रमहायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रखा गया हैं*
