पाटन: सोशल मीडिया में सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक गिरफ्तार

पाटन. प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर सोशल मीडिया फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौच शब्द लिखने वाले युवक को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि आज दोपहर को ही युवा कांग्रेसी नीरज सोनी ने पाटन थाना में इस घटना की सूचना दर्ज कराई थी। पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने इसे गंभीरता से लेते हुवे उक्त युवक को सूचना के चार घंटे में ही रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। 

पाटन थाना से मिली जानकारी के अनुसार नीरज सोनी ने थाना में फेसबुक के स्क्रीनशॉट देकर सूचना दिये कि उमाशंकर उर्फ एमु उम्र द्वारा प्रदेश की सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया था। फेसबुक में ही गाली गलौच किया था। इसे गंभीरता से लेते हुवे पाटन पुलिस ने चंगोराभाठा रायपुर निवासी उक्त 22 वर्षीय युवक उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त युवक के खिलाफ धारा 294, 504, 505  के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *