रवेन्द्र दीक्षित,,,
छुरा- ग्राम पंचायत लोहझर के शिक्षक शंकर यदु ने गौ वंश की सेवा के लिए अपने खेत से पैरादान कर रहे हैं। अपने स्वयं के वाहन से गौशाला तक पहुंचाकर राज्य सरकार की अपील का महत्व को बढ़ाते हुए गौ सेवा की मिशाल कायम किया। शंकर, एक उत्कृष्ट शिक्षक होने के साथ-साथ स्वावलंबी कृषक भी हैं। वे समाज सेवा कार्य में भी कीमती समय लगातार देते आ रहे हैं। शासन के अपील के बावजूद भी किसान धान की कटाई करते ही पैरा को खेतो में जाला देते है। गौ माता के लिए कोई चारा नहीं बचाते जो कि गलत हैं। ऐसी विकट परिस्थितियों को देखकर किसान मित्र रेखराम ध्रुव ने भी मुंडागांव से पहुंच कर किसानों को पैरादान करने अपील किया। खेत में पहुंचे कमलेश कुमार, रीखीराम, शंकर यदु, समाजसेवी मनोज पटेल, रेखराम ध्रुव ने जनमानस को पैरादान का संदेश दिया।
