अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध थाना पाण्डुका पुलिस की बड़ी कार्यवाही

। >पांडुका / अवैध शराब संग्रहित कर कमरा के अंदर रखकर बिकी करता था। आरोपियो के कब्जे से देशी, अंग्रेजी एवं महुआ शराब कुल 20.940 लीटर जप्त । जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन पर थाना पाण्डुका क्षेत्र में चल रहे शराब तस्करी व बिकी एवं जुआ-सट्टा में अंकुश लगाने टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 10.12.2022 को सूचना मिला की ग्राम पाण्डुका के राकेश वर्मा द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देशी, अंग्रेजी शराब अधिक मात्रा में रखकर अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री हेतु रखा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी राकेश वर्मा के घर में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें अरोपी राकेश वर्मा अपने कमरा में 20 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक जरकीन में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये एवं आरोपी गौतमी वर्मा द्वारा अपने कमरा में एक कार्टुन में 33 पौवा देशी मदिरा प्लेन, मसाला, अंग्रेजी गोवा कुल 5.940 बल्क लीटर कीमती 3480 रूपये को बिक्री हेतु संग्रहित कर बिक्री कर रहा था। जिससे आरोपीगण के कब्जे से समक्ष गवाहन के मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपीगण का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का पाये जाने पर थाना पाण्डुका में आरोपी राकेश वर्मा एवं गौतमी वर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 72/ 2022 धारा 34 ( 2 ) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, स.उ.नि. श्रवण विश्वकर्मा, प्रआर0 खिलेश्वर साहू, आरक्षक चित्रसेन मैरिषा, गंगाधर सिन्हा, सतीश गिरी गोस्वामी, महिला सैनिक नम्रता निर्मलकर मौजूूूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *