शराब पीने से मनाकर करने पर हुआ  विवाद…पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास, आरोपी पति गिरफ्तार


धमतरी। पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण मनीराम पिता सरजू राम ढीमर निवासी ग्राम देवरी, थाना भखारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 07 दिसंबर को उसकी पुत्री मीना ढीमर को आरोपी भानु ढीमर, जोकि उसका पति है, ने शराब पीने से मना करने की बात पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से केरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया है। जिसकी रिपोर्ट के बाद एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर आरोपी भानू ढीमर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में बिरेझर चौकी प्रभारी गोवर्धन सिंह ठाकुर, जगदीश सोनवानी, जितेंद्र चंद्राकर, संतोष ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *