दुर्ग शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने शास.उच्च. माध्य.शाला अंजोरा(ख) में प्रख्यात शिल्पकार व सदस्य ललित कला अकादमी दिल्ली डाॅ.अंकुश देवांगन को संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने नेतृत्व में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डाॅ.अंकुश देवांगन ने अपने चांवल के दानों पर किये चित्रकारी का प्रदर्शनी लगाया साथ ही पल भर में डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” का ब्लेक बोर्ड में स्केच बनाकर सभी को अंचभित किया। इस अवसर पर संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि डाॅ.अंकुश देवांगन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं दुनिया के सबसे छोटे मूर्ति के लिये विश्व रिकॉर्ड बनाया वही बड़े से बड़े मूर्ति को बनाने का रिकॉर्ड है साथ ही कई विषय में एम.ए., पी.एच.डी. जैसे योग्यता हासिल कर चुके है इस उपलब्धि के लिए शिकसा सम्मानित कर रहे है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डाॅ.अंकुश देवांगन को शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने साल,श्रीफल व शिकसा दर्शन पत्रिका देकर सम्मानित किया । वही अंकुश देवांगन ने अपने उदबोधन में शिकसा को कम समय में भी अपनी अच्छी पहचान बनाने वाला एक मात्र अकादमी बताया जिसमें जुड़कर सभी अपनी प्रतिभा को निखार रहे है मुझे कई जगह सम्मान मिला पर यहां जो सम्मान मिला वो मेरे लिये गौरव की बात है शिकसा नित नये कार्यक्रम का आयोजन कर सबके दिलों में पहचान बनाये यही शुभकामना है। इस अवसर पर दुर्ग जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी,दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सदस्य उमा राठौड़, लक्ष्मी साहू, चन्द्रमणि साहू, अल्का साहू, डाली, निव्या सिंह, निवेदिता वर्मा, तेजेश्वनी साहू, वेदिका राय,हीना सिन्हा,पूजा साहू, अदिति डडसेना,तनु साहू आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” व आभार प्रदर्शन होरीलाल चतुर्वेदी ने किया।
शिकसा ने अंकुश देवांगन को किया सम्मानित
