हेमन्त तिवारी,,,
छुरा : छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत। साजपाली मे वर्तमान सचिव को हटाने के संबंध में ग्रामीण लाम बंध हो गए है । जिसमे ग्राम पंचायत साजा पाली के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी छुरा के नाम हस्ताक्षर युक्त आवेदन तैय्यार कर लिया । तथा ग्रामीणों द्वारा विशेष ग्राम सभा का आयोजन करबैठक मे उपस्थित पदाधिकारी और ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के कार्यो मे आपत्ति जताया है । व सचिव के क्रियां कलापो से ग्रामीण खासा नाराज है ।ग्रामीणों ने यह आरोप लागया है की सचिव द्वारा ग्राम पं० में उपस्थित न होना ग्राम सभा नही करना, जन्म, मृत्यू प्रमाण पत्र नही बनाना व पंचायत के विकास के विकास कार्यो मे ध्यान नही देना और हमारे पंचायत के विकास के लिए इस पंचायत सचिव को हटाकर एक योग्य सचिव ववस्था करे । ताकि हमे ग्राम पंचायत से सम्बन्धित कार्यो के लिए भटकना ना पड़े ।और विकासकार्यो चलता रहे ।आवेदन मे सरपंच साजपाली अंसवंतीन बाई समेत ग्राम सभा अध्यक्ष सेवकराम धुव ,तिलक राम ,सुकाल राम ,मान सिह, कवल राम ,जागेश्वर राम ,दीनदयाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
