रेत खदानों में रेत माफियाओं का आतंक तो दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारीयो के द्वारा धर पकड़

**बेमेतरा (सुनील नामदेव)- महानदी के रेत खदानों में रेत माफियाओ का आतंक मचा हुआ तो दूसरी तरफ माइनिंग वाले रेत से भरे गाड़ी को पकड़ा जा रहा हैं,रेत खदानों में लोडिंग के नाम पर 5000 रूपए लिये जा रहे और रायल्टी पर्ची तक नहीं दे रहे,रायल्टी पर्ची के नाम से 3000 रूपए अलग से वसूल रहे हैं और दूसरे खदान के रायल्टी पर्ची दी जाती हैं इधर खरोरा,तिल्दा,सिमगा पुलिस एवं माइनिंग विभाग के द्वारा ट्रको की धर-पकड़ की जा रही हैं,इसके बाद नेशनल हाइवे तिरैया(बेमेतरा) के पास आरटीओ बैरियर हैं जहां जांच के नाम पर लूट मची हुई हैं फिर राजस्व विभाग के द्वारा तीस से चालीस हजार रूपए पेनल्टी भी लगाया जा रहा,आखिर ट्रक मालिक और उपभोक्ता करे तो करे क्या,अब तो ऐसा लगने लगा हैं अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *