**बेमेतरा(सुनील नामदेव)-विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में बनने वाले प्रदेश के पहले ओपन जेल भूमि पूजन किया ज्ञात हो कि इसके लिए *राज्य शासन ने बजट में 2212.27 लाख रुपए* का प्रावधान किया है इस ओपन जेल में कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ जीविकोपार्जन के लिए अन्य प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाएंगे प्रदेश की यह पहली जेल है जो बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रही है ग्राम पथर्रा को इसके लिए चयनित किया गया है विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासों से बजट में इसे विगत वर्ष पूर्व ही शामिल किया गया था जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के पश्चात अब जाकर इस कार्य का भूमि पूजन किया जा सका है ओपन जेल के प्रारंभ होने से गंभीर किस्म के अपराध में संलिप्त नहीं होने वाले अपराधियों को इस जेल में स्थानांतरित किया जा सकेगा तथा उन्हें जीवन की मुख्यधारा में लौटने में सहायता करने के उद्देश्य से उन्हें व्यवसायिक प्रशिक्षण साथ के साथ साथ अन्य जीविकोपार्जन के विविध कार्य भी सिखाए जाएंगे विधायक आशीष छाबड़ा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसी पटेल तथा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मिथिलेश वर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेश वर्मा तथा जनपद सदस्य कुलवंत इन गजानंद साहू सहित श्रीमती उषा बाई पांडे सरपंच ग्राम पंचायत पथर्रा,मनोज शर्मा, बसंत जोशी, रामखिलावन साहू, सिददीक खान, संतराम यादव, मोहित वर्मा,राजकुमार बंजारे,राजेंद्र वर्मा,खूबी ध्रुव,अनिल यदु,छोटू बेलदार, शैलेन्द्र साहू,संध्या ठाकुर,सौरभ पाण्डे, संदीप खरे, ध्रुव रजक,अमित वर्मा,नारायण यदु, दिनेश जोशी,लल्लू कुरैशी,अरुण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे उपस्थित
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला ओपन जेल का विधायक आशीष छाबड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
