नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा की जीत,सुरेंद्र सोंनटके बने रहेंगे पद पर

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद गरियाबंद नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग में भाजपा की जीत हुई है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा लगाए अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। वोटिंग में कांग्रेस को 8 वोट मिले तो वही भाजपा को 7 वोट मिले है। इसी के साथ भाजपा के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटके पद पर बने रहेंगे । बता दे कि नगरपालिका में उपाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के आठ पार्षदो के द्वारा अविश्वास प्रस्तुत करने कलेक्टर को ज्ञापन सौपे थे। कांग्रेस के पास 8 पार्षद होने के बावजूद भी अपनी बहुमत लाने के लिए उन्हें 10 पार्षदो की ज़रूरत थी वही भाजपा के पास अभी 7 पार्षद है कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए 2 और पार्षदों की ज़रूरत थी।वही गरियाबंद में कांग्रेस का विधायक अमितेश शुक्ला ने अपने पार्षदों के लिए कोई भी पर्वेक्षक नही बनाये थे। वही भाजपा के पर्वेक्षक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मुह की खानी पड़ी बहरहाल फैसला आने के बाद भाजपा में जीत का जश्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *