रायपुर. कोरोना को लेकर राजधानी से अचछी खबर सामने आई है. कोरोना संक्रमित 5 और मरीज ठीक हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एवं एम्स प्रबंधन द्वारा ट्वीट करके यह जानकारी दी.
एम्स प्रबंधन के अनुुसार ठीक होने वाले मरीजों में कवर्धा के 3, एक दुर्ग और एक सूरजपुर का मरीज ठीक हुआ है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हो गई है।

