हेमन्त तिवारी,,,,
फिंगेश्वर / आज दोपहर नगर पंचायत फिंगेश्वर मे लगभग 40 युवको ने थाना प्रभारी फिंगेश्वर के नाम लिखित आवेदन लेकर थाने पहुचे इन युवको की मांग है की नगर मे चल रहे अवैध शराब ,गांजा जुआ के खिलाफ कार्यवाही करे पुलिस अगर नही करते तो नगर मे आंदोलन करने को बाध्य होंगे नगर के युवको ने बताया की आय दिन शराब ,गांजे के युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है ।साथ हि नगर का माहौल भी दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है । जिससे धीरे धीरे नगर नशे के गिरफ्त मे आ रहा है और आय दिन लड़ाई झगड़े से का माहौल से आम आदमी भी परेशान हो रहे है ।ऐसे मे युवा पीढ़ी को बचाने युवको को हि आगे आना होगा और इसी उद्देश से आज हमने समाज मे फैल रहा व्यवसन को नगर से मुक्त करना चाहते है और आवेदन दीए है । तथा नगर के कई वार्ड मे बिक रहे अवैध शराब और गांजा बेचने वालो के उपर पुलिस कार्यवाही करे ।

