कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया

**साजा/बेमेतरा(सुनील नामदेव)-माननीय श्री रविन्द्र चौबे जी मंत्री छत्तीसगढ शासन की मुख्य आतिथ्य में , श्री संतोष वर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के अध्यक्षीय उपस्थिति एवम् अन्य विशिष्ट अतिथि गण की सानिध्य में विभिन्न विकास कार्यों की भूमिपूजन किया गया -1– ग्राम कोहकाबोड़ से खुरूसबोड पहुंच मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत।2– ग्राम देऊरगांव में सुरही नदी में तट बंध सुरक्षा कार्य जलसंसाधन विभाग।3_ ग्राम सोनडोंगरी से ग्राम रानो पहुंच मार्ग लोक निर्माण विभाग ।4– ग्राम कोंगिया खुर्द से नहर पार में कोंगियाकला पहुंच मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत।इस प्रकार से करोड़ो रूपए की विकास कार्यों की सौगात माननीय मंत्री जी ने जन समुदाय को समर्पित किया उपस्थित ग्रामीणों ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने के लिए माननीय मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किए उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष बंशी पटेल जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि साजा मनोज जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू जायसवाल, बिहारी साहू, विजय दुबे जी, संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच गण जनप्रतिनिधि एवम् ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *