बालोद. जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम गहिरा नवागांव में बीती रात महिला ने पड़ोसी के घर घुसकर महिला का गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी महिला भाग गई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़ता अंकलहीन बाई के हवाले से बताया कि उसके घर एक साल पहले 10 हजार रुपए चोरी हो गए थे। उसने पड़ोस में रहने वाली सुलोचना बाई और पति महेश पर संदेह जताया था। इस संबंध में गांव वालों को जानकारी दी थी।गांव का मामला होने के कारण रिपोर्ट नहीं लिखाई थी। इसके बाद से सुलोचना इस बात को लेकर आए दिन विवाद करती थी। वह रात में अपने घर में खाना खाकर परछी में सोई थी। रात करीब 1.30 बजे सुलोचना बाई अंदर घुसकर उसका गला दबाने की कोशिश की। हाथ-मुक्के, लात से मारपीट कर चोट पहुंचाई। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी उसके नाती सदाराम, बहू कमला बाई, देवर का पुत्र नरेंद्र कुमार आदि घर पहुंचे, जिन्हें घटना की जानकारी दी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुलोचना के खिलाफ धारा 323, 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है
