*पाटन आज दिनांक 07.12.22 को बीआरसी भवन पाटन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले एवं विकास खण्ड स्रोत समन्वयक खिलावन सिंह चोपडिया के उपस्थिति में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर संकुल स्तर के मास्टर ट्रेनर की कार्यशाला प्रारंभ हुआ। मास्टर ट्रेनर सुशील सूर्यवंशी द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 जो राष्ट्रीय मिशन है का उद्देश्य एवं निपुण भारत अभियान कार्यक्रम का परिचय के साथ इसके घटकों पर विस्तार से चर्चा किया गया।साथ ही मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान की सम्प्राप्ति अभी नहीं हुआ है का कारण वह उपाय पर प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए असर व राष्ट्रीय उपलब्धि परिक्षण का रिपोर्ट को साझा किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिला कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक श्री सुरेन्द्र पांडेय सर एवं एपीसी श्री विवेक शर्मा सर का मार्गदर्शन प्रतिभागियों को मिला। जिला मिशन समन्वयक श्री पांडे सर ने मूलभूत साक्षरता क्या है को एक कहानी के माध्यम से स्पष्ट करते हुए प्रशिक्षण की उपादेयता व कार्यान्वयन सुनिश्चित हो की अपेक्षा की गई। एपीसी श्री विवेक शर्मा सर द्वारा सुघ्घर पढ़वईया की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को इससे सम्बंधित प्रश्नो को आनलाईन हल कराया साथ ही शिक्षकों को लगातार अपडेट रहने पर जोर दिए जाने की आवश्यकता है पर विशेष चर्चा किए। प्रशिक्षण में NGO से LLF से रामरतन मीणा डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर , रमाकांत सिंहा , गंगा प्रसाद कश्यप ब्लाक को-आर्डिनेटर एवं संपर्क फाउंडेशन से कृतिका उपाध्याय जी ने गणित विषय पर , विषय गत चर्चा किए। प्रशिक्षण में सीएसी खिलेश कुमार वर्मा, कौशल टिकरिहा , हुमेन्द देवांगन , कुशल किशोर निर्मलकर श्री मुकेश साहू, के साथ प्रत्येक संकुल से प्रतिभागी शिक्षक शामिल रहे।
बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करने विकास खण्ड स्तरीय 4 दिवसीय FLN कार्यशाला का हुआ शुरूआत*
