बेमेतरा (सुनील नामदेव)-विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा आयोजित भूमिपूजन समारोह में। विधायक आशीष छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये, एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया..वार्ड न 08 में गुरुनानक गेट से वाचनालय तक बी.टी. रोड निर्माण वार्ड न 18 में माता भद्रकाली मंदिर से आंगनबाड़ी तक बी.टी. रोड निर्माण वार्ड न.19 में सदर बाजार में बी.टी. रोड निर्माण इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, जोगेन्दर छाबड़ा,श्रीमती रश्मि मिश्रा, आशीष राम ठाकुर सभापति, श्रीमती रेहाना रवानी पार्षद, श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़,मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।
विधायक आशीष छाबड़ा ने विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया
