रवेन्द्र दीक्षित,,
*छुरा-ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम रवेली ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम करनपारा दिव्यांग दव्वा यादव व प्रमोद नेताम दोनों दिव्यांगजन पैरों से 80 परसेंट दिव्यांगता होने के कारण कहीं आने जाने में दोनों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता था।कुछ वर्ष पहले बैटरी ट्राईसाईकिल दोनों को मिले थे।लेकिन खराब हो जाने के कारण दोनों परेशान थे।दिव्यांगों की परेशानियों की जानकारी गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल को जानकारी हुआ।समाजसेवी के द्वारा लगातार समाचार के माध्यम से दिव्यांगों की परेशानी शासन प्रशासन तक पहुंचाने में कार्य.किया जा रहा था।जिस पर शासन के समाज कल्याण विभाग ने सुध लिया फिर मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांगों को सम्मान के साथ ट्राईसाईकिल दिया गया।दिव्यांगों व समाजसेवी मनोज पटेल, रोशन देवांगन,पुनितराम ठाकुर, रेखराम ध्रुव ने मा.मुख्यमंत्री व मा.कलेक्टर महोदय जी का आभार जाताया।
