हेमन्त तिवारी की कलम से
पांडुका / ऐसे तो पांडुका अंचल के ग्रामीणों ने कालेज और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित उप तहसील की मांग को लेकर काफी लंबे समय से प्रयासरत थे साथ हि कई दफ़े आवेदन भी दिया गया था उसी कड़ी मे मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकत कार्यक्रम सोमवार को छुरा मे रखा गया था ।जिसमे राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने मुख्यमंत्री से पांडुका अंचल के ग्रामीणों को अपने राजस्व संभाधित प्रकरण को निपटाने के लगभग 50 किलोमीटर का सफऱ कर छुरा आना जाना पड़ता है ।किसानो की इस समस्या को ध्यान मे रखते हुय इस बात को भेट मुलाकत के मंच मे आम जानता के बिच अवागत कराये जिस पर मुख्यमंत्री ने विधायक की अनुशंसा पर त्वरित ध्यान देते हुय जनहित के मुद्दे को जानकर मंच से पांडुका को उप तहसील की घोसणा किए और खबर मिलते हि अंचल वासियो ने खुशी मनाते हुय मिठाईया बाटी और फठाखे फोड़े अंचल सहित जनपद उपाध्यक्ष गौराव मिश्रा ,विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र साहू , कांग्रेसी नेता सतीश चौरे ,राजू निषाद ,लक्समीकांत यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने खुशीया मनाई ,फटाखे फोड़े और आभार व्यक्त किया ।
