मोर आवास मोर अधिकार संदर्भ में भाजपा की हुई बैठक

हेमन्त तिवारी,,,,

पाण्डुका / प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंण्डल पाण्डुका के तत्वधान में भाजपा मण्डल पाण्डुका का बैठक जतमाई धाम में रखा गया जिसमें केन्द्र सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री आवास के संदर्भ में चर्चा किया गया। जिसमें कार्यक्रम में पूर्व मंण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रितम सिन्हा ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में लेकर आई है जिसके तहत जिन हितग्राहीयों को आवास का लाभ नही मिला है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे सम्पर्क कर काग्रेंस सरकार को अवगत कराया जाएगा एवं मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डे, महामंत्री किशन कण्डरा, प्रकाश सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अघ्घन सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि टीकमचंद साहू, गोंविंद तिहारी, कोषाध्यक्ष खोवाराम साहू, मंत्री लता साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारिणी ध्रुव, युवा मोर्चा महामंत्री अनिल कुमार साहू, सुरेन्द्र कुमार साहू, गोविंद यादव, ओमप्रकाश साहू, महेन्द्र साहू, उदय राम साहू, गुणित राम साहू, रूपेश साहू, पुष्कर साहू, उत्तम राव,मूलचंन्द साहू, गौरव सिन्हा सहित आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *