उतई फोटो।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नगर पालिक निगम रिसाली सभी वार्डो के डामरीकरण रोड के संधारण के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है इसी कड़ी में वार्ड 35-36 डुंडेरा,वार्ड 37 जोरातराई के विभिन्न डामरीकरण सड़को का संधारण कार्य किया जाएगा।एल्डरमेन तरुण बंजारे ने डामरीकरण सड़क के लिए राशि स्वीकृत करने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार मानते हुए कहा कि रिसाली निगम के सभी वार्डो में विकास कार्य तेजी से हो रही है जिसमे जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए
नाली निर्माण,सीसी रोड निर्माण गार्डन,मंदिर जीर्णोद्धार अस्पताल कॉलेज सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ वार्डो के डामरीकरण सड़को का भी संधारण किया जा रहा है जो गृहमंत्री के विकास रूपी सोच को दर्शाता है।इसी प्रकार नगर निगम रिसाली के ग्रामीण वार्ड डुंडेरा जोराताराई के भी विभिन्न डामरीकरण सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी थी जिसके मरम्मत के लिए राशि स्वीकृति गृहमंत्री ने की है।जिसमे वार्ड 35 डुंडेरा में पाड़े पुल से गायत्री नगर व पुराना बाजार चौक से शिव चौक तक वार्ड 36 डिजेन्द्र यादव घर से गार्डन तक वार्ड 37 जोराताराई में अशोक घर से अरुण घर तक व शौचालय से स्कूल तक सड़क संधारण के लिए राशि की स्वीकृति हुई है।उक्त सड़को के संधारण के लिये राशि स्वीकृत करने के लिए ग्रामीणों ने गृहमंत्री का आभार माना है।
डुंडेरा,जोरातराई के डामरीकरण सड़क का होगा संधारण कार्य… ग्रामीणों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का माना आभार
