छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का प्रशिक्षण शिविर “अदरा लदका” सम्पन्न

, पाटन—छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय”अदरा लदका” स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के गढ़ पाटन मे सम्पन्न हुआ जिसके दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में दानवीर भामाशाह अलंकार से सम्मानित दाऊ रामचंद्र साहू जी के सुपुत्र श्री देव कुमार साहू एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उपासना चंद्राकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई जिसमें दुर्ग संभाग के पांचो जिले दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, से 30-30 की संख्या में चयनित सेनानी उपस्थित हुए, छत्तीसगढ़िया समाज के संपूर्ण विकास से संबंधित विषयों पर इस कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई, छत्तीसगढ़िया लोगों के कानूनी अधिकार, मजदूरों के कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़िया लोगों पर बाहरी लोगों द्वारा अपनाए जा रहे हथकंडों के स्वरूप व उससे बचाव के तरीके छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों को बताया गया, मोबाइल व सोशल मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को पहचानने के तरीके, शोसल मीडिया मे लिखने की शैली आईटी सेल विशेषज्ञ द्वारा सिखाए गए, संगठन चलाने के लिए जरूरी नियम सविंधान कानून व सच्चाई और ईमानदारी से परिपूर्ण उद्देश्य के साथ लक्ष्य प्राप्ति के गुर, छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए रोजगार के अवसर व व्यापार के तरीके, सरकार द्वारा संचालित उन तमाम योजनाओं पर चर्चा व जानकारी दी गई जिनसे छत्तीसगढ़िया लोग आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें और समाज को सही दिशा में संचालित कर सके । छत्तीसगढ़िया मार्शल आर्ट “अखाड़ा” एवं आत्मरक्षा के लिये लाठी चालन का प्रशिक्षण भी दिया गया ।छत्तीसगढ़ के पुरखा – महानायकों – शहीद वीरनारायण सिंह, बाबा गुरू घासीदास, खूबचंद बघेल, परस राम यदु, संत पवन दीवान जी जैसे महान विभूतियों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा विशेषज्ञों की टीम द्वारा दी गई! कार्यक्रम को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने भी संबोधित किया और नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होने कहा कि क्रान्ति सेना एक कैडर आधारित संगठन है जिसमें निरंतर “अदरा-लदका” जैसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते रहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *