रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता कांग्रेस छग के सुप्रीमो अजीत जोगी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। रायपुर स्थित निवास से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके हृदय की गति काफी धीमी हो चुकी है। जिसे लेकर डाॅक्टरों की टीम कोशिश में लगी हुई है कि किसी तरह से हृदय की गति को सामान्य किया जा सके। ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके पुत्र अमित जोगी से फोन पर चर्चा कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने अमित जोगी से कहा है कि किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है। तत्काल आवश्यकता पड़ने पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

