राजनादगांव. जिले के डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव ब्लाक के अंतर्गत ग्राम घुमका, अर्जुनी, चारभाटा, कन्हारपुर, मनई और अन्य 8 गांव के किसान को दिनांक 07 मई को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी -राजनांदगांव एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा मल्टी लोकेशन ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया।
जिसमे डॉक्टर बी. एस. राजपूत (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मुख्य )कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनादगांव व रिलायंस फाउंडेशन से अर्जुन गोठी ( कृषि एक्सपर्ट) और मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) कान्फ्रेस में शामिल हुए।
कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त गांव के 25 किसान उपस्थित थे।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर में ही रह कर किसानी संबधित समस्या व इसे जुड़े योजना के बारे में चर्चा किए।
जिसमें ग्रामीणों ने कृषि विज्ञान केन्द्र से नई किस्में , लगाने की विधि व कीट व रोंग के नियंत्रण के बारे में चर्चा की साथ ही डॉक्टर राजपूत ने किसानों को नयी किस्मों और मेंडों में अरंडी की खेती और उसके विक्रय के बारे में चर्चा की। डॉक्टर राजपूत ने किसानों को सुझाव भी दिए की वो अपने खेत में फसल चक्र अपनाए व कुछ फलदार वृक्ष भी लगाए।
साथ ही अर्जुन गोठी ने कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए सबको अपने घर में रहने व सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने कृषि कार्य को करने की सलाह दी है।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी मिथलेश साहू द्वारा किसानों को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और खेती की समस्या, मौसम की जानकारी व पशु संबधित समस्या के निवारण के लिए रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
