पांडुका मे कालेज और समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग को अंचल वासी भेट वार्ता मे देंगे आवेदनयह दोनो मांग अंचल वासियो के लिए वरदान साबित होगा

हेमन्त तिवारी,,,,

पांडुका (छुरा) मुख्यमंत्रि भूपेश बघेल गरियाबंद जिले के दो दिन की प्रवास पर रहेंगे ।जिसकी शुरुवात वाह छुरा ब्लॉक् से करेंगे इस बिच लोगो से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और मांगो को पुरी करेंगे ।ऐसे मे पांडुका अंचल के दो बहु प्रति शित मांग जो हमेशा से अंचल वासीयों की रही है । जिसमे प्रथम शिक्षा को लेकर है । और दूसरी मांग समुदायिक स्वास्थ केंद्र खोलने को लेकर की है ।बता दे की पांडुका अंचल मे लगभग 25 गाव है और यहां बरहवि पास होने के बाद इन स्कूली बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए लगभग 30 किलोमीटर राजिम ,गरियाबंद, छुरा ,या 80 किलोमीटर रायपुर , 45 किलोमीटर अभनपुर जाना पड़ता है ऐसे मे यह अगर महाविद्यालय खुल जाता है बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने मे सुविधा मिलेगी क्यो कालेज की दूरी होने से अधिकतर बच्चे बारहवी के बाद पढ़ाई छोड़ देते है ।यहां कालेज खुलने से पांडुका अंचल सहित कोपरा ,कौंडकेरा , मगरलोड के छात्र छात्राओं को भी सुविधा मिलेगी ।साथ हि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग भी वर्षो पुराना है क्यो अंचल की इतनी बड़ी आबादी के लिए मात्र एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे है । जो दिनभर खुला रहता पर रात मे बंद हो जाता समुदायिक स्वास्थ केंद्र खुल जाने से 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी और पोस्टमार्टम जैसे कार्यो के लिए कभी कभी अंचल वासियो को राजिम ,गरियाबंद ,व छुरा के चककर काटने पड़ते है ।उससे भी निजात मिलेगा ।इस प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीणों को पुरी तरह स्वास्थ सुविधा एवं शासन की विभिन्न योजना का लाभ मिलेगा । साथ हिअंचल के 25 गाव सहित आसपास के लगभग 40 गाव जिसमे मगरलोड ब्लॉक और फिंगेश्वर ब्लॉक् सहित गरियाबंद ब्लॉक के बहुत से गावो के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा ।ऐसे मे मुख्यमंत्री का यह दौरा अंचल वासियो ले लिए सौगात लेकर आ सकता है । क्यो पांडुका अंचल अपने आप मे एक बड़ी आबादी का नेतृत्व करता है यहां के 15 पंचायतो अपने आप मे राजिम ,गरियाबंद, छुरा ,फिंगेश्वर की दूरी यहां से समान है ऐसे मे अंचल वासियो के लिए यह मांग बहुत अहम है । जिसको लेकर ग्रामीण हमेशा से मानो इस समय का इंतिजार था । क्यो की इन मांगो को लेकर पूर्व मे भाजपा शासन मे अंचल वासियो ने आवेदन किया था पर वाह पुरा नही कर पाय । ऐसे मे बघेल सरकार से क्षेत्रीय मांग को लेकर क्षेत्र वासियो को काफी उम्मीदे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *