रोशन सिंह@उतई । आदर्श सांसद ग्राम मचांदुर में भिलाई महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन अवसर पर मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव थी।अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने किया।विशेष अतिथि केश कला बोर्ड अध्यक्ष नंदकुमार सेन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड हेमचंद महाविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक आर पी अग्रवाल दुर्ग महाविद्यालय संघटक विनय शर्मा भिलाई महिला महाविद्यालय प्राचार्य संध्या मदन मोहन जनपद सदस्य लेखन साहू सरपंच दिलीप साहू थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शालिनी यादव ने कही की शिविर के माध्यम से छात्राओं द्वारा ग्राम जन जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जो ग्रामीणों के लिए उपयुक्त लगी।शिक्षा के साथ कानूनी जानकारी दिया गया।,स्वास्थ्य के बारे में भी बताया। इसके अलावा शौचालय उपयोगिता पर लोगो को जागरूक किया।कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रोचक नृत्य भी प्रस्तुत किए जिसे अतिथियों ने सराहा।
इन मितानिनो का सम्मान मोहनी साहू लता साहू अंगेश्वरी साहू विमला साहू हामेश्वरी यादव कामनी साहू कुर्सिदा बेगन हेमलता देवांगन कुंती यदु ललिता साहू भेखू देशमुख किया गया। मचांदुर चौकी प्रभारी श्याम नेताम का भी सम्मान शाल श्रीफल देकर किया गया।सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसमे स्थान पाने वाले बच्चो को भी पुरुस्कृत किया गया।
इस दौरान पूर्व पंचायत संघ अध्यक्ष रिवेंद यादव उप सरपंच गजेंद्र साहू प्रवीण यदु गोवर्धन बारले घनश्याम गजपाल मंजू यदु गणपत साहू शीत कुमार साहू कुंती यदु निरंजन राजपूत चांद खान फलेंद राजपूत महेश साहू बी एन चौधरी राजश्री शर्मा अनुपमा श्रीवास्तव महेश साहू सहित ग्रामवासी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
भिलाई महिला महाविद्यालय की सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन
