पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्त अंशु रजक थे। इस अवसर पर श्री रजक ने कहा ने कहा सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को बिना किसी बाधा के विद्यालय तक पहुंचने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि अंशु रजक ने कहा कि वर्तमान में सभी क्षेत्रों में महिलाओं का वर्चस्व है। बेटियां पढ़ लिखकर आगे बढें। चुनौतियां हर जगह होती है, चाहे नौकरी हो या राजनीति। भुपेश बघेल की सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।जिसके लिये जनपद सदस्य ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्राचार्य श्रीमति भारती दुबे श्रीमति तृप्ति वर्मा , भूमिका , गौतम चंद्राकर , एस एम कुलकरनी, आरती पांडेय .पूजा सिन्हा ,पुष्पा वैध्य , सरला सोनकर, गोपेश्वरी गोश्वामी , स्वेता ठाकुर, उपस्थित थे।
जनपद सदस्य अंशु रजक के हाथों से ग्राम झीट के स्कूली छात्राओं को मिला सायकिल, मुख्यमंत्री का जताया आभार
