मुरमुरा के बाल वैज्ञानिक का मॉडल राज्य स्पर्धा के लिए चयनित

हेमन्त तिवारी,पाण्डुका से

पाण्डुका / महासमुंद में 28 और 29 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक 2022-23 में जिला गरियाबंद, बालौदाबाजार एवं महासमुंद के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें गरियाबंद जिला के विकास खण्ड छुरा के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा के बाल वैज्ञानिक महेश कुमार साहू के मॉडल का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। अपने मॉडल के बारे में बाल वैज्ञानिक महेश कुमार साहू ने बताया कि उक्त मॉडल पैर से चलाने वाला एक कच्चा अनाज एवं दाल पिसाई यंत्र है तथा दिखने में यह जितना सरल है, उतना ही ज्यादा उपयोगी भी है। इसमें कम समय में कम मेहनत से ज्यादा मात्रा में कच्चा अनाज और दाल पिसाई किया जा सकता है। बाल वैज्ञानिक ने बताया कि उक्त मॉडल को तैयार करने में उनके शिक्षक श्री प्रकाश सिन्हा का विशेष मार्गदर्शक एवं सहयोग मिला। इस मेहनत के प्रतिकूल परिणाम शा. पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा के विद्यार्थी लगातार पांच बार जिला स्तरीय स्पर्धा में सम्मिलित होने जा रहे है। राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए मॉडल के चयन होने पर संकुल केन्द्र मुरमुरा के संकुल प्रभारी एवं प्रचार्य श्री रूमलाल साहू, संकुल समन्वय के एस कमार, प्रधानपाठक गणपत लाल साहू, भीमकुमार साहू, ताराचंद मरकाम, जेजेन्द साहू, सुरेन्द्र कुमार साहू सहित आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *