शुभम गुप्ता,,, डौंडी
ईंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के तत्वावधान में विश्व एड्स नियंत्रण दिवस कार्यक्रम मनाया गया ।जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के दिशा निर्देशन व जिला रेडक्रॉस सचिव सी.एम.एच.वो. के मार्गदर्शन एवं जिला संगठक चंद्रशेखर पवार के नेतृत्व में जिला के सभी विकासखंड बालोद,गुंडरदेही,गुरुर, डौंडीलोहारा एवं डौंडी के सभी शासकीय विद्यालय में विश्व पटल में तेजी से पैर पसार रहे एक लाइलाज बीमारी (एड्स )पूरा नाम अधिग्रहित इम्यूनोडेफीसिंएंसी सिंड्रोम जिसके प्रभाव से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को तारगेट करके शरीर को कमजोर कर देता है इस एड्स संक्रमण प्रसार के कारण होने वाली महामारी के बारे में जागरूकता बढा़ने और बीमारी से मरने वालों का शोक मनाने के उद्देश्य से जिला की टीम द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया ।इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला रेडक्रास टीम विद्यालयों में रेडक्रॉस के काऊंसलर व वालिंटियर द्वारा एड्स नियंत्रण रैली,एड्स के संबंध में स्लोगन लेखन,निबंध लेखन,रंगोली,प्रहसन,नाटक कविता के माध्यम से जिला रेडक्रास टीम एच .आई.वी.संक्रमण के प्रसार के संबंध में जानकारी एड्स के फैलने के कारण असुरक्षित यौन संबंध,संक्रमित व्यक्ति के रक्त के माध्यम या गर्भावस्था में प्रसव के दौरान संक्रमित मां से बच्चों में प्रसार हो सकता है। एड्स के समान्य लक्षण जैसे बुखार ,सिरदर्द,दाने यागले में खरास सहित इन्फ्लूएंजा जैसी समस्या का अनुभव होता है।गंभीर लक्षण जैसे लिम्फ नोड्स में सूजन ,तेजी से वजन कम होना दस्त खांसी ,गंभीर जीवाणु संक्रमण ,कुछ प्रकार के कैंसर का विकसित होना उपचार बचाव ही उपचार है।एवं फैलने के उपाय के सबंध में जानकारी हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया गया।

