पाटन। गुरुवार को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने निकले अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर सर्वप्रथम तेलीगुंडरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों का हाल जाना व धान खरीदी में किसी भी प्रकार की समस्या न हो उसके आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने कहा। निरीक्षण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग दुर्गा कमलेश नेताम, सभापति जनपद पंचायत पाटन रमन टिकरिहा, सभापति जनपद पंचायत पाटन दिनेश साहू, जिला महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, सेक्टर प्रभारी रुद्रनाथ नारंग सहित अन्य शामिल थे।
धान खरीदी केंद्र तेलीगुंडरा के अलावा रानीतराई, सुरपा, बटरेल, जामगांव आर केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरिक्षणकर्ताओ ने धान खरीदी केंद्र जामगांव आर में किसानो के लिए की गई भोजन की व्यवस्था में किसानों के साथ भोजन कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कीया।

सुरपा समिति प्रबंधक निलंबित
सहकारी समिति मर्यादित सुरपा समिति प्रबंधक के ऊपर किसान नरेंद्र कुमार सहित अन्य किसानों के द्वारा धान खरीदी को लेकर पैसा लेने का आरोप में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर तत्काल संज्ञान लेते हुवे मौके पर नोडल अधिकारी हृदेश शर्मा को बुला कर जानकारी मांगी गई और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ से तुरंत फोन पर चर्चा कर कार्यवाही करने कहा गया जिसके बाद समिति प्रबंधक बीरेंद्र देशमुख को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और जांच टीम गठित कर दी गई है।
रानीतराई में स्कूली बच्चो को साइकिल वितरित किया गया
सरस्वती साइकिल योजना के तहत रानी तरह हाई स्कूल एवं आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया, साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे में खुशी की लहर थी। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि अब छात्राओं को स्कूल पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा छात्र हित में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।

तेलीगुंडरा गौठान में पक्षी शेड का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा अंतर्गत गौठान में पक्षी पालन हेतु शेड निर्माण हेतु स्वीकृति मिली है जिनका आज पूजा पाठ कर विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है इस दौरान सरपंच मनीष साहू सहित पंचगण मौजूद थे ।
