लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद ==
गरियाबंद जिले के ब्लॉक फिंगेश्वर के ग्राम परसदाकला में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउटगाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समापन किया जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर रैली का समापन फायर कैंप गीत से किया गया। शिविर में जिले भर से सैकड़ो छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया जहां उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग और महत्व बताते हुए बच्चों ने तंबू निर्माण, भोजन बनाना, विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। साथ ही उन्हें राज्यपाल से पुरुस्कृत होने योग्य बनाया गया है।
