पाटन. रानितराई थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में युवती के परिजनों की हत्या कर डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानितराई थाना प्रभारी सतीश पुरिया को पीड़िता द्वारा 7 मई को लिखित शिकायत किया कि आरोपी लक्ष्मण यादव पिता नरेश यादव 22 साल के द्वारा उनको जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर घर से मोटर साइकिल क्रमांक cg07 बीटी 1361 में जबरदस्ती बैठाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर रानितराई पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण यादव के खिलाफ धारा 376,366, 506 के तहत अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
