रोशन सिंह@उतई ।नगर पंचायत उतई स्थित गुरुद्वारा सेवा समिति में जय सतनाम युवा संदेश व समस्त सतनामी समाज के सयुक्त तत्वधान में 16 दिसंबर को जय सतनाम शोभायात्रा निकालने के संदर्भ में बैठक की गई।
बैठक में जय सतनाम युवा संदेश के अध्यक्ष ओमकार चतुर्वेदी एवं नगर पंचायत उतई के सतनामी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण प्रसाद गायकवाड व समस्त सतनामी समाज की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में नगर पंचायत उतई के आस पास गांव से रैली निकालने के बाद सभी रैली नगर पंचायत उतई में आकर सामिल होने की बात हुए जिसमें सभी ने अपनी सहमति दिया । जय सतनाम युवा संदेश के अध्यक्ष ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि हर वर्ष समस्त सतनामी समाज के सहमति से 16 दिसबंर को सतनाम शोभायात्रा निकाला जाता हैं। परंतु पिछले साल कोरोना के कारण रैली नही निकाला गया था ।जिसके कारण सतनामी समाज के बहुत लोग निराश हुए थे इसलिए इस वर्ष जय सतनाम शोभायात्रा निकालने के संदर्भ में यह बैठक आयोजित की गई ,जिसमें सर्वसहमति से बाबा गुरु घासीदास की शोभायात्रा निकालने की सहमति बनी ।शोभायात्रा निकालने के लिए युवा समाजिक लोग कभी उत्साहित नजर आए आगे और बैठक लेकर जय सतनाम शोभायात्रा की रूप रेखा तैयार कर समाजिक लोगो को जिम्मेदारी दी जाएगी।
जय सतनाम युवा संदेश व सतनामी समाज द्वारा 16 दिसंबर को निकाली जाएगी सतनाम शोभायात्रा
