कसेरूडीह के किसानों ने नहर पानी देने रखी मांग।

हेमंत तिवारी की रिपोर्ट

पाण्डुका / ग्राम पंचायत सहसपुर के आश्रित ग्राम कसेरूडीह के किसानों ने रबी फसल के लिए सिकाशेर जलाशय से पानी छोड़ने की मांग रखी है। किसानों ने कहा कि वर्तमान में खरीब फसल में किसानो का काफी नुकसान ही नुकसान हुआ है जो तनाछेंद जैसे बिमारी धान का फसल को बुरी तरह से चपेट में ले लिया था जिससे किसानो को इस खरीब फसल में नुकसान हुआ है एवं सही फसल नही ले पाए वही इन दिनों फसल प्राय: कटाई मिजाईं का कार्य अंतिम चरण पर खत्म होने वाली है अगर जलाशय से पानी सही समय में छोड़ दिया जाए तो रबी फसल लगाकर अपने नुकसान का भरपाई कर सकते है।ग्राम कसेरूडीह के किसानों ने सिकाशेर जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है किसान गैंद राम साहू, थानू राम, शिवदयाल साहू, अश्वनी साहू, संत राम, कुशाल राम, अशोक कुमार, याद राम, चेमन राम, खिलेश कुमार, रोहित कुमार, कौशल राम, आयोध्या सिन्हा, चतुर यादव,भुनु राम साहू, भगवान सिंह, जैनेन्द कुमार,रेखु राम साहू, सहित आदी ग्रामीण पानी देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *