हेमन्त तिवारी पाण्डुका से पांडुका / भारत स्काउट्स एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, कैलाश कुमार सोनी राज्य सचिव एवं करमन खटकर जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त गरियाबंद के निर्देशानुसार जिला सचिव रोमन लाल साहू, डीओसी स्काउट आशीष साहू, डीओसी गाइड सीमा साहू के मार्गदर्शन मे जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर व रैली परसदा कला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीपी सिक्स से हुआ। गाइड विंग द्वारा कलर पार्टी के माध्यम से ध्वज शिष्टाचार किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार राजिम द्वारा व्यक्तित्व विकास, विभिन्न समस्याओं का निदान, जीवन जीने की कला के विभिन्न प्रतिमान के संबंध में ज्ञानवर्धक संदेश दिया गया। जिसके पश्चात शिविरार्थियों का चित्रकला, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़िया खेलकूद के अंतर्गत संखली, रस्साकस्सी, फुगड़ी, बिल्लस आदि खेल का भी इस दौरान आयोजित किया गया। जिसमें सभी शिविरार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही समापन पर हाईक का आयोजन किया गया। जिसमें शिविरार्थियों ने खोज के चिन्हों के आधार पर शिविर स्थल के समीप स्थित अति प्राचीन टानेश्वर स्वयंभू मंदिर के दर्शन किए। गांव के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा बताया गया कि यह स्थान अति प्राचीन काल में चमत्कारो के कारण जाना जाता था। यहां कभी गांव के रूप में बसाहट हुआ करता था, किंतु वहां कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुई जिसके कारण बस्ती उजड़ गया। टानेश्वर स्वयंभू शिवलिंग लोगों की आस्था का केंद्र है। हाइक के बाद ग्राम भ्रमण करते हुए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या निषेध, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए ग्रामवासियों से आग्रह किया गया एवं ग्रेट कैंप फायर में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया गया। स्काउटिंग गतिविधियों के महत्वपूर्ण अंग बुलबुल द्वारा बुलबुल ट्री का प्रदर्शन किया गया। नन्हे बुलबुल के द्वारा बहुत ही सुंदर प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दिया गया। जिसे देखकर समूचे शिविरार्थी रोमांचित हो उठे। स्काउटिंग गतिविधियों से संबंधित बड़े ही रोचक प्रश्नों के माध्यम से क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिविरार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन, सरपंच श्रीमती कांति मोहन निषाद, कुलेश्वर निषाद, प्राचार्य एनएस ठाकुर, मोहन निषाद, युवराज साहू, नारद साह, बिश्राम निषाद, रेवाराम देवांगन, लेखुराम साहू, मिथलेश साहु, जनक श्रीवास, गिरधारी निषाद, भुनेश्वर साहू, सियाराम निषाद, रवि साहू, टिकेश्वर निषाद, बालिक राम साहु, होरीलाल साहू, श्रीमती देवकी साहू आदि उपस्थित थे।
बीपी सिक्स एवं स्काउटिंग गतिविधियों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
