पाटन।चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से सात दिवसीय कराते प्रशिक्षण का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबडा ने किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कु संगम वर्मा प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगी। कु सगम ब्राउन बेल्ट से सम्मानित है। 31 प्रतिभागी छात्राओं की सक्रिय भागीदारी इस प्रशिक्षण में दिखाई दे रही है। उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ पुष्पा मिंज ने दी।
पाटन कालेज में कराते प्रशिक्षण प्रारम्भ
