भनसुली आर में संविधान दिवस समारोह में सतनामी समाज ने संवैधानिक हक-अधिकारों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए

  • सुबह दोपहर और शाम के आयोजन में स्वास्थ्य-बजट-शिक्षा से सबंधित जानकारी एक ही जगह दी गई
  • सुबह योग-प्राणायाम, दोपहर में बजट कार्यशाला एवं शाम को संविधान दिवस समारोह आयोजित
  • आयोजन में अलग-अलग समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
  • अनुसूचित जाति बजट उपयोजना बनाम जलेबी दौड़, लगभग आधे राशि का उपयोग ही नहीं होता
  • अनुसूचित जाति उपयोजना बजट से कलामंच-समुदायिक भवनों के अपेक्षा व्यवसायिक परिसर बनाने की जरूरत बताई सतनामी समाज ने
  • अनुसूचित जनजाति के 32% एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 27%आरक्षण का समर्थन करते अनुसूचित जाति के लिए 16% बरकरार रखने सतनामी समाज ने प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए

पाटन। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के अथक परिश्रम से 2वर्ष11माह और 18 दिनों में तैयार भारत गणराज्य का संविधान 26नवम्बर1949को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था।जिसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ा संविधान से सम्मान प्राप्त हैं।इस ऐतिहासिक गौरवशाली दिवस को यादगार बनाने प्रत्येक वर्ष 26नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता हैं।इस परिप्रेक्ष्य में विगत तीन वर्षों से तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सुपर 50+ ग्रुप द्वारा पाटन तहसील अंतर्गत अलग-अलग गांवों में गांव समाज के साथ संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन किया जाता रहा है।
इस वर्ष संविधान दिवस का आयोजन पाटन तहसील के ग्राम भनसुली रविवार 27नवम्बर रविवार को समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सुबह दोपहर शाम को अलग-अलग कार्यक्रमों के द्वारा स्वास्थ्य,बजट और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम किए।
तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविधान दिवस समारोह में सुबह 7बजे से योग-प्राणायाम योग प्रशिक्षक राजेन्द्र मारकण्डे द्वारा किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे शामिल होकर योग एवं प्राणायाम किए। तत्पश्चात् उन्हें अंकुरित अनाज देते हुए शरीर को स्वस्थ रखने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लोगों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य एवं परामर्श का आयोजन भी किया गया जिसमें उपस्थित डॉ सोनवानी व आदित्य टंडन सहित उनके साथियों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य जांचकर प्राकृतिक चिकित्सा अपनाते हुए स्वस्थ्य रहने आवश्यक परामर्श प्रदान किए।
प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य एवं परामर्श आयोजन के दौरान गांव में प्राकृतिक चिकित्सा एवं संविधान जागरूक हेतु रैली आयोजित भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे व जनसमूह पंथी पार्टी के नृत्य करते गांव में भ्रमण किए।
दोपहर को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान एवं विगत वर्षों के स्वीकृत बजट तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याणकारी बजट उपयोजनाओं तथा वर्तमान व भावी बजट से संबंधित जानकारी व विचार सोशल जस्टिस लीगल सेल के को-फांउडर विनोद कुमार कोसले सर ने रखा। जिसे उपस्थित लोगों ने इसे अनुसूचित जाति उपयोजना बजट बनाम जलेबी दौड़ करार देते हुए केंद्र व राज्य सरकारों से 100% उपयोग सुनिश्चित करने हेतु कानून बनाने व अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपेक्षा रखी ताकि सरकारों व लाभार्थी अनुसूचित जाति वर्ग के मंशानुरूप विकास हो सके। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में हर साल अनुसूचित जाति उपयोजनाओं अंर्तगत स्वीकृत बजट राशि के लगभग आधे राशि के लैंप्स हो जाने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई।

शाम को 4बजे से संविधान दिवस का मुख्य आयोजन अलग-अलग समाज के समाजिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के आतिथ्य में विश्व के सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ा संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए तहसील सतनामी समाज पाटन, सुपर 50+ ग्रुप एवं सतनामी समाज भनसुली आर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ शपथ के मुद्रा में संविधान के प्रस्तावना वचन सुपर 50+ ग्रुप के कोषाध्यक्ष अंकेश महिपाल द्वारा करवाया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों को सम्मान स्वरूप भारत के संविधान पुस्तिका भेंट कर व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी देते हुए व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता सुनिश्चित करते हुए भारतीयों में बंधुत्व को बढ़ावा देते की जरूरत पर बल दिए।साथ ही सभी लोगों के समाजिक-आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय प्रदान करते हुए भारत देश को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने में अहम योगदान निभाते हुए महापुरुषों के विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूरा करने की अपेक्षा रखी गई।साथ ही लोगों से मतदान के महत्व और संवैधानिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का राष्ट्र हीत में उपयोग हेतु अपील भी किए गए।

संविधान दिवस पर सतनामी समाज ने अपने संवैधानिक हक-अधिकारों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें केन्द्र व छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित सतनामी समाज (अजा वर्ग) के मांगों- अपेक्षा शामिल हैं। जिसे सतनामी समाज (अजा वर्ग) प्रत्येक गांव में आयोजित होने वाले गुरू घासीदास जयंती समारोह सहित प्रत्येक समाजिक आयोजनों में मांग पत्र के साथ ही साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द अपेक्षाओं को पूरा करने प्रस्ताव पारित किए।
सर्व सम्मति से पारित प्रस्ताव में…..

  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाटन सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सतनामी समाज (अजा) के सर्वांगीण विकास हेतु जनसंख्या के अनुपात में अजा वर्ग को शासन पोषित समस्त विभागों एवं निजी क्षेत्रों में 16% प्रतिनिधित्व (आरक्षण) की व्यवस्था करने।
    -प्रदेश के समस्त आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्टाफ व विद्यार्थी में भी जनसंख्या के अनुपात में सतनामी समाज (अजा वर्ग) को प्रतिनिधित्व देने आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएं।
    -छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पारित पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट को लागू करने पदोन्नति में आरक्षण लागू करते हुए पदोन्नति के पद भरा जाएं।
    -अजा विकास उपयोजनाओं के राशि से स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अजा वर्ग हेतु कोचिंग के अवसर दिए जाएं।
    -अजा विकास उपयोजनाओं के राशि से अजा वर्ग के बेरोजगारों को स्वरोजगार देने प्रत्येक गांव में प्रमुख चौंक-चौराहे पर प्रत्येक 100 लोगों के जनसंख्या पर एक-एक व्यवसायिक परिसर बनाया जाएं।तथा स्वरोजगार – व्यवसाय हेतु बिना गारंटी/बिना ब्याज के सब्सिडी युक्त ऋण दिए जाएं।
    -अजा वर्ग के कर्मचारियों हेतु प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों में आवास कालोनी बनाकर अजा वर्ग के जरूरतमंद कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराएं जाए।
    -समान्य वर्ग के ग़रीबी हेतु तय 8लाख आय सीमा को अजा वर्ग के भी लागू करते हुए 8लाख रूपए वार्षिक आय सीमा से कम अजा वर्ग के गरीब बच्चों के लिए शिक्षा-प्रशिक्षण सहित अन्य शैक्षणिक अवसरों को पूरा करने छात्रवृत्ति व इससे इतर अन्य विशेष सहयोग राशि प्रदान किया जाएं।
    -पिंगुआ कमेटी में अजा वर्ग के रिक्त पदों को भरने 1998 से बंद बैकलाग भर्ती शुरू करते हुए शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करना शामिल है।

उपरोक्त मांगों को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिनेश बंजारे ने सभी मांगों को जायज ठहराते हुए समाजिक प्रस्ताव के रूप में सर्वसम्मति से पारित करने पर पाटन तहसील क्षेत्र के सतनामी समाज की प्रशंसा करते हुए इसे आगे पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में सभी आयोजनों में सभी मंचों पर चर्चा व मांग पत्र में प्रमुखता से शामिल करने की घोषणा किए।

इस दौरान गोड़पेण्ड्री के पंथी पार्टी कलाकारों ने अपने मोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिए।

संविधान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मण भारती प्रदेशाध्यक्ष अजाक्स, अध्यक्षता दिनेश बंजारे प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रगतिशील सतनामी समाज, विशिष्ट अतिथि अमोलदास टंडन स्व.देवादास बंजारे सम्मानित, विशेष अतिथि श्रीमती लक्ष्मी हेमेंद्र चन्द्राकर सरपंच ग्राम पंचायत भनसुली आर, लालेश्वर साहू पूर्व महासचिव साहू समाज,बुधारूराम निषाद उपाध्यक्ष जिला निषाद समाज, दुलार सिंह ठाकुर उत्कृष्ट शिक्षक एवं समाजसेवी, अतिथि वक्तागण विनोद कोसले सर, शैलेन्द्र विद्रोही सर, दिनेश जोशी सर उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण एवं समाजिक प्रस्ताव वाचन तहसील सतनामी समाज पाटन के संरक्षक शीतकरण महिलवार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्वाति मारकण्डे ने एवं कार्यक्रम का संचालन तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने किया।
इस अवसर पर तहसील सतनामी समाज पाटन के सह सचिव कामेश बंजारे,कौशिल्या महिलवार अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,दानेश मारकण्डे संयोजक युवा प्रकोष्ठ, चन्द्रशेखर जोशी संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ, भनसुली आर निवासी राजेंद्र प्रसाद मारकण्डे,लेड़गू राम जोशी, श्याम मंडल,सत्यवान मंडल, तरूण मनहरे,परसराम बघेल, ढालसिंह कौशिक, श्रीमती इन्द्रा कौशिक सहित सेक्टर व जोन पदाधिकारी तथा ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *