दुर्ग== शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान मे व्यंजन व भोजन की कलात्मक कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को शिकसा पाक कला कार्यक्रम उदघाटन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी उषा भट्ट व मुख्य अतिथि मनीषा गोपाल महिला प्रभारी पतंजलि महिला समिति जांजगीर के उपस्थिति में हुआ । सरस्वती वंदना चमेली साहू व्याख्याता सुकली ,राजगीत रागिनी साहू डुण्डेरा ने प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम के विषय में बात रखते हुए कहा कि हर कार्यक्रम का आयोजन करते है पर पाक कला कार्यक्रम करके एक नया अंजाम जोड़ा गया है । प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम के आयोजन कर अपना विचार प्रगट किया । कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया कि शिकसा नित नये कार्यक्रम का आयोजन कर अलग पहचान बना चुके हैं । जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय कुमार प्रधान ने अपना अपना विचार प्रगट किया । मुख्य अतिथि मनीषा गोपाल ने शिकसा पाक कला कार्यक्रम महिला के पाक कला हुनर को मंच तक लाने का अवसर प्रदान किया इसके लिये शिकसा बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम के रजनी साहू सहा. शिक्षक असौदा सक्ती ने भाग लेकर अपना व्यजंन बनाकर बताये जिसे सभी ने तारीफ किये । कार्यक्रम का संचालन ऊषा भट्ट व्याख्याता व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन आस ने किया ।
शिकसा पाक कला कार्यक्रम का हुआ आयोजन
