खेरथा कॉलेज में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

देवरीबंगला / प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के मार्गदर्शन में खेरथा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ.भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया | मुख्य वक्ता विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिटियर्स देवेन्द्रकुमार साहू ने भारतीय संविधान के प्रावधानों के साथ राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन, संरचना, कार्य के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले मुफ्त क़ानूनी सहायता, सेवा, मुफ्त क़ानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्रता, लोक अदालत, एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमो की जानकारी दी| वक्ता द्वारा विधिक सहायता से संबधित छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब दिया। संविधान के उद्देशिका का वाचन कराया गया | कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, विशेषताएं, संविधान में उल्लेखित प्रावधानों पर अपने विचार रखे। राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई | कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्रकुमार गजभिए (अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान) ने किया। सहायक प्राध्यापक रुमलाल भुआर्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया | इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता मनोज कुमार साहू, यामिनी साहू, मनीषा पटेल एवं छात्र-छात्राए उपस्थिति थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *