दुल्ला मे सायकल वितरण किया गया

**।**छुरा – हायर सेकेण्डरी स्कूल दुल्ला में संविधान दिवस मनाया गया साथ ही 9 वी के छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव,अध्यक्षता दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य,विशेष अतिथि यशवंत ठाकुर सरपंच, रणजीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष शाला विकास समिति रहे। श्रीमति केशरी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं।दृढ इच्छा शक्ति रख के पढ़ाई-लिखाई करो।कि मुझे डांक्टर,नेता,इंजीनियर, कलेक्टर बनना है।आज के दौर में पढ़ाई में लड़की आगे है।पढ़ाई में लड़का भी ध्यान देवे।मोबाईल पकड़ना बंद कर मन लगाकर पढाई करें।साइकिल मिलने से छात्राओं को आने जाने में कठिनाई नहीं होगी।रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।कार्यक्रम में प्राचार्य घृतलहरे जी,प्रधान पाठक श्रीदास जी स्कुल के शिक्षक शिक्षिकाए व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *