विकासखंड डौंडी में चल रहा है गोधनिया योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी का कार्य,,

डौण्डी :- विकासखंड क्षेत्र समेत जिला स्तर पर गोधनिया योजना के तहत गोबर खरीदी ग्राम पंचायत व गठान प्रबंधक समिति द्वारा की जा रही है। जिसके चलते विकासखंड डौंडी के ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में गोबर खरीदी की गई। ग्राम पंचायत गुजरा में 317 किलो, भैंसबोर्ड में 231 किलो, सालहे में 500 किलो, थेठेमाबुजुर्ग में 339 किलो, अवारी में 230 किलो, गोटूलमुंडा में 100 किलो, आमाडुला में 570 किलो, सलहाईटोला में 393 किलो, कोपरडेरा में 354, उरझे में 206 किलो, पथराटोला में 195 किलो, कुसुमकासा में 132 किलो, लिमोडीह में 213 किलो , मडियाकट्टा में 229किलो , मंगलतराई में 204 किलो, भरीटोला 36 में 477 किलो, कुआंगोंदी में 212 किलो, कामता में 619 किलो, चेहरों में 180 किलो, नलकसा में 1710 किलि की गोबर खरीदी की गई जिसमें ग्राम पंचायत नलकसा में सर्वाधिक 23 लोगों द्वारा 1710 किलो गोबर का बिक्री किया गया साथ ही दूसरे नंबर पर ग्राम पंचायत कामत में 14 लोगो द्वारा 619 किलो गोबर का बिक्री किया वही बाकी ग्रामो में 5 से 6 लोगों द्वारा की गोबर बिक्री किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *