छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव के जन्मदिन पर बधाई देने एकात्म परिसर पहुंचे पाटन के भाजपाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव के जन्मदिन पर शुक्रवार को एकात्म परिसर में भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेताओं सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने आयोजन में शामिल होकर श्री साव को बधाई एवं लक्ष्य पूर्ति की शुभकामनाएं दीं। श्री साव ने इस अवसर पर संकल्प के साथ लक्ष्य पूर्ति की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने अपने जन्मदिन पर शुभाशीष, बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वाले पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, सहयोगी नेताओं, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी इस आत्मीयता ने हमारी संकल्प शक्ति का विस्तार किया है। नई ऊर्जा का संचार किया है। कर्तव्य पथ पर कर्मठता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण कर्मभूमि और कर्मक्षेत्र को समर्पित है। जन्मदिन का अवसर व्यक्ति के आत्म अवलोकन का विशेष अवसर होता है। अपने भीतर झांकने का समय होता है। अपनी कमियों को परखने का मौका होता है। उन्हें सुधारने का अवसर होता है। इस अवसर पर आप सभी का शुभाशीष छत्तीसगढ़ हित, जन हित, पार्टी हित में हम सभी के संघर्ष को सार्थक करेगा। हम प्रतिबद्घ हैं कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन में साथी कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु घोर साधना करेंगे।जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्तावो ने एकात्म परिसर पहुंचकर श्री साव जी बधाई प्रेषित कर पाटन आगमन की निवेदन किया गया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी दिनों में दौरा प्रवास के कार्यक्रम बनाकर आने की सहमति प्रदान किया l जन्मदिन के अवसर पर बधाई प्रेषित करने वालो में श्रीमति हर्षा लोकमनी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य, लालेश्वर साहू दक्षिण मंडल अध्यक्ष, लोकमनी चन्द्राकर उत्तर मंडल अध्यक्ष, खेमलाल साहू मध्य मण्डल अध्यक्ष, टेसराम साहू रूप सिन्हा, नारद साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष, कैलाश यादव महामंत्री, मोहन साहू युवा मोर्चा, फेरहराम धीवर, रामाधार साहू, शिवा साहू, रामकुमार साहू, देव पाटकर सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *